ज़मीन में हिस्सा न देने पर पिता को मारी गोली , गिरफ्तार

ज़मीन में हिस्सा न देने पर पिता को मारी गोली , गिरफ्तार।
कासगंज।थाना सोरों के अन्तर्गत ग्राम नगला गोस्वामी निवासी जगदीश गिरि जो होमगार्ड में तैनात है सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे कि उनके छोटे बेटे ने पुष्पेन्द्र ने अपने साले अरविन्द पुत्र राकेश निवासी ग्राम मढी , थाना आंवला जनपद बरेली के साथ मिलकर गोली मार दी जिससे गम्भीर स्थिति में उन्हें जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया गया , घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति एवं अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे भी जिला अस्पताल पहुंच गए तथा घटना क्रम और बेहतर चिकित्सा की जानकारी ली।
घटना की तहरीर पर जगदीश गिरि के बड़े बड़े पुत्र नरेंद्र द्वारा छोटे भाई और उसके साले के खिलाफ मु.अ.सं. ५३०/२२ धारा ३०७/५०६ भादंवि २५/२७ आर्म्ड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना का संज्ञान लेते हुए उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ रैंज दीपक कुमार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति और अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ०४ घंटे के अन्दर ही पुष्पेन्द्र और अरविंद को एक बुलेट मोटरसाइकिल , एक आल्टो कार ,०३ मोबाइल , एक तमंचा ३१५ बोर , तथा ०४ जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया जिसने सख्ती से पूछताछ के बाद पुलिस को बताया कि उसके पिता जगदीश गिरि ने सारी जमीन उसके बड़े भाई नरेन्द्र के नाम कर दी थी जिससे क्षुब्ध होकर उसने घटना को अंजाम दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks