दो डिबार कॉलेज भी बोर्ड को भेजी सूची में किए शामिल

दो डिबार कॉलेज भी बोर्ड को भेजी सूची में किए शामिल

बोर्ड को ऑनलाइन कोई भी विद्यालय अपने यहां मूलभूत सुविधाएं होने के संबंध में जानकारी अपलोड कर सकता है। परीक्षा केंद्र बोर्ड से बनाए जाएंगे। बोर्ड के बाद जिले में डिबार किए गए विद्यालयों की सूची है।

मिथलेश कुमार, डीआईओएस, एटा

एटा, । यूपी बोर्ड परीक्षा 2022-23 के लिए केंद्र बनाने को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से बोर्ड को सूची भेजी गई है। सूची में बोर्ड परीक्षा में डिबार किए गए दो स्कूलों के नाम भी शामिल किए गए हैं। इनको परीक्षा के दौरान गड़बड़ी मिलने पर जेडी अलीगढ़ ने डिबार किया था।

वर्ष 2022-23 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। जिले में परीक्षा केंद्र बनाए जाने को मूलभूत सुविधाओं वाले स्कूलों की सूची बोर्ड को भेजी गई है। सूची में जिले के 351 विद्यालयों को शामिल किया गया है। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन उन स्कूलों को शामिल किया गया है, जिनके पास परीक्षा आयोजन को जरूरी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें वर्ष 2020-21 बोर्ड परीक्षा में डिबार किए गए स्कलों के नाम भी शामिल हैं। इन दोनों स्कूलों के विरुद्ध परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग होने पाए जाने पर जेडी अलीगढ़ जितेंद्र कुमार मलिक ने एफआईआर दर्ज कराकर डिबार किया था। उसके बाद भी वर्ष 2022-23 की बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनाने को भेजी गई ऑनलाइन सूची में इन दोनों विद्यालयों को शामिल किया गया है। इसके लिए डीआईओएस ने इन दोनों विद्यालयों के नाम भेजने की संस्तुति की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks