चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

*एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व *क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व* में थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय एक अदद तमंचा व 03 अदद कार0 जिन्दा 315 बोर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा चलाये जा रहे अवैध शस्त्र के विरुद्ध अभियान के तहत जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में एक अभियुक्त अनार सिंह पुत्र वेदराम निवासी ग्राम फर्दपुरा थाना जसरथपुर एटा को एक अवैध तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस सहित मुखविर की सूचना पर नगला मोहन चौराहे से समय करीब 08.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता*
1. अनार सिंह पुत्र वेदराम निवासी फर्दपुरा थाना जसरथपुर एटा।

*बरामदगी:-*
1- एक तमंचा तीन जिंदा कारतूस 315 बोर

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks