लोगों को उनके मौलिक अधिकारों की दी जानकारी

*लोगों को उनके मौलिक अधिकारों की दी जानकारी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार को जनसेवा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त सहयोग से सकीट क्षेत्र के गांव जलालपुर साथल स्थित आदर्श पीएल पाल इंटर कालेज में मानवाधिकार दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के अपर जिला जज कैलाश कुमार ने मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 से लेकर 31 तक का अधिकार बहुत ही महत्वपूर्ण अधिकार है। जो व्यक्ति की स्वतंत्रता से संबंधित है। मगर स्वतंत्रता वहीं तक सीमित है जहां तक दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन न किया जाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसेवक राजपूत ने बताया कि अपने अधिकार पाने का हर व्यक्ति को पूरा हक है। आज मानवाधिकार हनन के मामले बढ़ने का एक कारण है कि लोग अपने कर्तव्यों से बंचित हैं।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप चौहान ने मानवाधिकार के विषय में विस्तार से जानकारी दी। अधिवक्ता कन्हैया लाल शर्मा और योगेश सक्सेना ने लोगों को कानूनी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के ऑफिस में समस्या के लिए निशुल्क प्रार्थना पत्र दें सकते हैं। संगठन जिलाध्यक्ष मधुरकांत कश्यप ने माल्यार्पण और आगरा जिलाध्यक्ष अरूण सनी ने अधिकारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अशोक पाल, लिपिक नरेंद्र तोमर, राजबहादुर व कासगंज से प्रवीन शाक्य मैनपुरी से ऋषि पाल सिंह यादव एवं दर्जनों गांववासी मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks