पकडुआ बियाह’ ओरिजनल वेब सिरीज़ हुई रिलीज़

चौपाल भोजपुरी ओटीटी प्रपंच’और लंका में डंका के बाद ‘पकडुआ बियाह’ ओरिजनल वेब सिरीज़ हुई रिलीज़, अंकुश राजा, अनारा गुप्ता और रक्षा गुप्ता ने निभाया मुख्य किरदार

वाराणसी :- भोजपुरी सिनेमा दुनिया में अपने बेहतरीन मनोरंजन के लिए जाना जाता है। चौपाल ओटीटी ऐप के आने से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी भाषा में एंटरटेनमेंट का बड़ा अवसर मिला है भोजपुरी मनोरंजन प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि चौपाल ओटीटी पर एक नई भोजपुरी ओरिजनल वेब सिरीज़ पकडुआ बियाह10 दिसम्बर शनिवार को रिलीज़ हुई है इससे पहले चौपाल ऐप ने दो ओरिजिनल वेब सीरीज़ रिलीज़ की थी जिन्हें भोजपुरी दर्शकों ने खूब पसंद किया था | पवन सिंह की ‘प्रपंच’ और रितेश पांडेय की ‘लंका में डंका’ की सफलता के बाद अब चौपाल ऐप पर ‘पकडुआ बियाह’ ने भी धूम मचा दी है इस वेब सीरीज़ में अंकुश राजा,अनारा गुप्ता और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए हैं |

इस चौपाल ओरिजिनल वेब सीरीज़ को अभय सिंह ने प्रोड्यूस किया है और विकास तिवारी ने डायरेक्ट किया है कहानी कुमार देव सिंह ज्योति द्वारा लिखी गई है। इस वेब सीरीज़ में अपराध, रहस्य और रोमांचक तत्व हैं जो की दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। वेब सीरीज़ पकड़ुआ बियाह मनोरंजन के साथ-साथ एक सामाजिक संदेश भी देती है। इसकी कहानी आधुनिक भारतीय समाज की रूढ़िवादी सोच और विश्वास प्रणाली को सामने लाती है और लोगों को उनके तर्कहीन और अंधविश्वासी व्यवहार से अवगत कराती है चौपाल ओटीटी ऐप जो कि दुनिया भर में उपलब्ध है और अद्भुत भोजपुरी कॉन्टेंट दर्शकों के मनोरंजन के लिए प्रदान करता है उसे डाउनलोड और सब्सक्राइब करके अपनी भाषा में अपने एंटरटेनमेंट का अनोखा मज़ा लिया जा सकता है |

चौपाल ओटीटी मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप बंसल के विचार ||

चौपाल के साथ जुड़े हर व्यक्ति का एक ही उद्देश्य है रिजनल कॉन्टेंट को दुनिया के हर कोने में पहुंचाया जा सके इसके आसान टेक्नोलॉजी और भोजपुरी की विशाल कॉन्टेंट लाइब्रेरी के द्वारा लोग कहीं भी कभी भी भरपूर एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकेंगे |

यशी फिल्म्स के डायरेक्टर अभय सिन्हा के विचार ||

हमें चौपाल के प्रोडक्शन पार्टनर होने पर गर्व है हमारा उद्देश्य स्थानीय कहानियों का वर्णन करने वाली विश्व स्तरीय भोजपुरी कॉन्टेंट तैयार करना और क्षेत्रीय सीमाओं से परे भोजपुरी भाषा और संस्कृति का प्रसार करना है। चौपाल के माध्यम से हमें न केवल भारत में बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी भोजपुरी फिल्मों और वेब श्रृंखलाओं को बढ़ावा देने के लिए एक मंच मिलेगा ||

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks