
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान बिचपुरी के प्राचार्य डा. सौरभ सिंह राजपूत जी के निर्देशन में राज्य प्रशिक्षक राजेश धनगर, रामवीर जी, अनुज कुलश्रेष्ठ, श्रीमती आरती द्वारा केंद्रीय वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग, पंचायत कल्याण कोष योजना, मातृभूमि योजना, स्वयं की आय के स्रोत, पंचायत की विकास योजना, सतत विकास लक्ष्य एवं उनका स्थानीयकरण, क्षेत्र पंचायत में ई गवर्नेंस की स्थापना, पंचायत पुरस्कार आदि विषयों के बारे में विकासखंड खंदौली एवं अवशेषआए हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य साथियों को 2 दिन में प्रशिक्षित किया है प्रशिक्षण में आए हुए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 9 थीम्स पर अपनी पंचायत में काम करने की शपथ ली और अंत में चेतना गीत गाकर सानंद पूर्ण समापन किया।