कासगंज सहावर में जीएसटी टीम ने की तीन जगह छापेमारी, दो शिकायती प्रतिष्ठानों की वीडियोग्राफी मिले बंद
एसडीएम,सीओ व जीएसटी टीम के आश्वासन के बाद पांचवें दिन देर शाम खुला बाजार
सहावर।

जीएसटी टीम की लगातार छापेमारी कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सहावर में तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। जिसके चलते व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगातार पांचवें दिन भी बंद रखीं। वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर चंद्रशेखर, असिस्टेंट कमिश्नर डॉ मनोज कुमार एवं राज्य कर अधिकारी महेश चंद शर्मा ने सहावर में तीन जगहों पर छापामार कार्रवाई की । छापामार कार्रवाई के चलते कस्बे की दुकानें सुबह से ही बंद रहीं। कमोबेश यही हाल जनपद के सभी बाजारों का चल रहा है यहां बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा है। बताते चलें कि शनिवार को सुबह से ही सहावर में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने कोतवाली के सामने जूते की राहिद की दुकान पर एवं मुशीर के मोटर पार्ट्स के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की एवं बड़ा बाजार स्थित शान खां पुत्र खालिद खां की परचून की दुकान पर छापामार कार्रवाई की, कार्यवाही के दौरान सैकड़ों की संख्या में भीड़ मौजूद थी। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी कार्रवाई स्थल पर मौजूद रहा कारवाई की भनक लगते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वाणिज्य कर विभाग की टीम से व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए अनुग्रह किया,पटियाली की पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत एवं नासी खान फेरी एवं चेयरमैन जाहिदा सुल्तान ने कोतवाली सहावर में पहुंचकर वाणिज्य कर विभाग की टीम से वार्ता की साथ ही उन्होंने कस्बे के व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की बात की।
असिस्टेंट कमिश्नर बोले जिनकी शिकायत है उन पर चल रही कार्रवाई
वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर मनोज कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर उन व्यापारियों के यहां छापामार कार्रवाई चल रही है जिनकी लिखित में शिकायत दर्ज हैं तथा एक सूची के अनुसार ही उन्हीं स्थानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है जिनकी पहले से शिकायतें दर्ज है। शनिवार को तीन व्यापारियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं कटरा बाजार स्थित एक जूते की दुकान व कपड़े की दुकान की शिकायत पर टीम उनके प्रतिष्ठान पर पहुंची जहां से दौनों ही व्यापारियों की दुकानें बंद मिलीं।
एसडीएम सीओ व इंस्पेक्टर के आश्वासन पर खुले कस्बा के बाजार
बीते 5 दिनों से कस्बा में जीएसटी की टीमों के द्वारा की जा रही छापेमारी के डर से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद चल रहे थे जिसमें शनिवार को एक बार फिर विभागीय टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की जिसके बाद कस्बे में हड़कंप मच गया कोतवाली के सामने एक जूते की दुकान पर कार्रवाई के बाद भारी संख्या में व्यापारियों ने कोतवाली थाने पर प्रदर्शन किया जिसके बाद कस्बे की चेयरमैन जाहिदा सुल्तान व पूर्व विधायक जीनत खान एवं नासी खान ने पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की वहीं व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की बात की बहीं देर शाम एसडीएम ऋतु सिरोही एवं एवं दीप कुमार पंत इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तौमर ने विभागीय अधिकारियों के साथ कस्बा में पैदल मार्च कर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान खोलने की अपील की एसडीएम ऋतु सिरोही ने बताया कि व्यापारियों का किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा जिन लोगों के विरुद्ध शिकायतें दर्ज हैं सिर्फ उन्हीं लोगों के यहां विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।