युवक ने शेयर मार्केट में रुपए लगाने की लत के कारण खुद रची थी लूट की झूठी कहानी

एटा –थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत 02 दिन पूर्व 21 वर्षीय युवक से हुई लूट का थाना सकीट पुलिस द्वारा किया गया सफल अनावरण युवक ने शेयर मार्केट में रुपए लगाने की लत के कारण खुद रची थी लूट की झूठी कहानी।


तथाकथित लूट के रुपयों सहित आरोपी युवक को किया गया गिरफ्तार।


घटना
दिनांक 08.12.2022 को थाना सकीट पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत अंगदपुर गेट के पास सकीट एटा रोड पर बाइक सवार एक व्यक्ति से अज्ञात लोगों द्वारा रूपये छीन लिए गए हैं। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो पीडित, अभय सिंह पुत्र नेम सिंह निवासी पुरानी ग्रामीण बैंक के पास कस्बा व थाना आँछा जनपद मैनपुरी उम्र करीब 21 वर्ष ने बताया की यह एटा में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत वैभव लक्ष्मी ज्वेलर्स के पास कुछ आभूषण गिरवी रख कर 71,000 रुपये लेकर अपनी मोटरसाइकिल से वापस कस्बा ओछा जा रहा था तभी अंगदपुर गेट के पास एटा सकीट रोड पर काले रंग की चार पहिया गाड़ी सवार 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसको ओवरटेक कर रोक लिया और मारपीट पर उतरु होगए इसी बीच उन लोगो ने उसको रुमाल सूंघा दिया जिससे वह बेहोशी की हालत में हो गया और उसके करीब 71,000 रूपये छीन कर अपनी गाड़ी से भाग गए। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सकीट पर मुअस – 184 / 2022 धारा 392, 323, 398 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी व अनावरण
थाना सकीट पुलिस द्वारा दिनांक 9.12.2022 को भगवंतपुर तिराहे के पास ओछा रोड से समय करीब 17:10 बजे अभियुक्त (वादी) को तथाकथित लूट के रुपयों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. अभय सिंह पुत्र नेम सिंह निवासी पुरानी ग्रामीण बैंक के पास कस्बा व थाना औंछा जनपद मैनपुरी उम्र करीब 21 वर्ष बरामदगी
  2. 69,650 रुपए मुख्य बिंदु
    1 . अभय के पिता की कस्बा ओछा में सुनार की दुकान है, अभय के पिता ने उसको कुछ आभूषण गिरवी रख रुपए लाने के लिए दिए थे।
    2 .अभय ने वह आभूषण वीरेश पुत्र नेत्रपाल निवासी दिनेश नगर थाना कोतवाली नगर एटा की वैभव लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से घंटाघर पर स्थित दुकान पर गिरवी रख 71000 रुपए लिए थे।
    3 . वादी अभय उपरोक्त शेयर मार्केट में रुपए लगाने का आदी है।
    4 . वह पूर्व में भी शेयर मार्केट रुपए लगा कर काफी रुपए गवा बैठा था ।
    5 . घटना के दिन अभय द्वारा 69,650 रुपए त्रिमोहन जन सेवा केंद्र एसबीआई बैंक के पास सकीट के माध्यम से अपने दोस्त श्याम मोहन उर्फ सोनू निगम पुत्र वीरपाल निवासी कौंची थाना सकीट (जो कि वर्तमान में हीवेट पॉलिटेक्निक कॉलेज रहीम नगर लखनऊ का छात्र है, और लखनऊ में ही रहता है।) के पास रखने के लिए भेजे थे।
    6 . अभय ने 1000 रुपए अपने खाने पीने में खर्च कर दिए एवं 350 रुपए जन सेवा केंद्र ने रुपए ट्रांसफर करने का चार्ज लिया था।
    7 . अभय द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर लूट की झूठी कहानी रची गई थी, जिससे वह उन रुपयों को बाद में अपने मित्र से वापस मंगा कर शेयर मार्केट में लगाने हेतु उपयोग कर सकें।
    8 . दिनांक 09.12.2022 को अमय ने अपनी रुपए अपने मित्र से वापस मंगाए और त्रिमोहन जन सेवा केंद्र से रुपए निकालकर वापस अपने घर जा रहा था, तभी सकीट पुलिस द्वारा उसको गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम
  3. निरीक्षक अपराध रूपेश कुमार वर्मा
  4. उप निरीक्षक चंद्रशेखर गौतम
  5. मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार
  6. आरक्षी अमित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks