दिल्ली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल समागम (एथेलेटिक मीट) 17-18 दिसम्बर को

दिल्ली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल समागम (एथेलेटिक मीट) 17-18 दिसम्बर को

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज मेरीकॉम

इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा में 18 दिसंबर को देश की लब्ध प्रतिष्ठित मुक्केबाज मैरी कॉम पधार रही है ,उनका स्कूल प्रशासन की ओर से सम्मान किया जायेगा। डीपीएस स्कूल ने उन्हें अपने स्कूल के छात्र छात्राओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए ‘एनुअल स्पोर्ट्स डे’ पर आमंत्रित किया है। विदित हो कि,मेरी कॉम देश के सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री, खेल रत्न, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कारों से सम्मानित है साथ ही वे ओलंपिक और राष्ट्रमंडल पदक की विजेता भी हैं। ज्ञात हो कि,छह बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन रहने के साथ ही, उन्होंने पूर्व सांसद राज्य सभा के रूप में देश की बड़ी संसद में भी कार्य करने का अवसर भी प्राप्त किया है। वह डीपीएस, इटावा में 18 दिसंबर को वार्षिक खेलकूद दिवस (एनुअल स्पोर्ट्स डे) के अवसर पर आकर न केवल समस्त जनपद व विद्यालय को गौरवान्वित करेंगी, बल्कि स्कूल के बच्चे उनसे मिलकर उनकी तरह ही बनने और भारत के लिये भविष्य में मैडल लाने के लिए प्रेरित होंगे I डीपीएस इटावा के चेयरमैन विवेक यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, हम सब इटावा में भारत की सर्वकालीन इस महान खेल हस्ती की मेजबानी करके अपने आपको बेहद ही गौरवान्वित महसूस करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks