05 अभियुक्त गिरफ्तार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब, 16 क्वार्टर अवैध देशी शराब व 670 रुपये एवं सट्टा पर्ची बरामद

*एटा ~ अवैध शराब एवं जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब, 16 क्वार्टर अवैध देशी शराब व 670 रुपये एवं सट्टा पर्ची बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

*(1):- थाना कोतवाली देहात*
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम जिरसमी से *05 लीटर अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर *मु0अ0स- 156/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- नरेंद्र पुत्र मोहर सिंह निवासी उम्मेदपुर थाना कोतवाली देहात एटा।
*बरामदगी*
1- 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

*(2)- थाना अवागढ़*
थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम वसुंधरा से *16 क्वार्टर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ एटा पर *मु0अ0स0- 117/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- बन्टू पुत्र संतोष निवासी वसुंधरा थाना अवागढ़ एटा।
*बरामदगी*
1- 16 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद।

*(3):- थाना कोतवाली नगर*
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को जाटवपुरा से *670 रुपये व सट्टा पर्ची* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर एटा पर *मु0अ0स0- 260/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम* में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- रिषि कुमार पुत्र लीलाधर निवासी जाटवपुरा थाना कोतवाली नगर एटा आदि 03 नफर।
*बरामदगी*
1- 670 रुपये व सट्टा पर्ची बरामद ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks