काशी तमिल संगमम् 2022″ के अवसर पर जोनल पेंटिंग/निबन्ध / स्लोगन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

काशी तमिल संगमम् 2022″ के अवसर पर जोनल पेंटिंग/निबन्ध / स्लोगन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

वाराणसी के कोतवाली थाना अंतर्गत हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज के भारतेंदु सभागार में राजकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त / वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय (बालक वर्ग) CBSE/ICSE / उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बीच “काशी तमिल संगमम् 2022” के अवसर पर जोनल पेंटिंग/निबन्ध / स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमे 12 विद्यालयों के 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया | इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः मुकुलारंयम अंग्रेजी स्कूल वाराणसी, डालिम्स सनबीम तथा राजकीय क्वींस इण्टर कालेज संयुक्त रूप से एवं बंगाली टोला इण्टर कॉलेज और सरस्वती इण्टर कॉलेज संयुक्त रूप से प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. उमेश कुमार सिंह के सफल नेतृत्व में किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री अखिलेश श्रीवास्तव श्री मनोरंजन सिंह, श्री अक्षय अग्रवाल, श्री सिद्धिनाथ कुमार, श्री चन्द्र प्रकाश गोयल, श्री राजीव श्रीवास्तव, सुश्री प्रीति यादव का योगदान प्रमुख रहा। निर्णायक के रूप मे हरिश्चंद्र बालिका इण्टर कालेज की सहायक अध्यापिका श्रीमती मोनिका जी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया

डॉ० उमेश कुमार सिंह
प्रधानाचार्य श्री हरिश्चन्द्र इण्टरमीडिएट कालेज, वाराणसी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks