
एटा – जिले में चौथे दिन भी वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों ने तीन अपंजीकृत फर्मों पर छापामार कार्रवाई की। मुख्यालय सहित कस्बा क्षेत्रों में अधिकांश व्यापारियों ने वाणिज्यकर विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए प्रतिष्ठानों को बंद रखा।
गुरुवार को वाणिज्यकर विभाग की टीम ने शहर के होली मोहल्ला स्थित जनता टेंट हाउस, नगला पोता स्थित स्क्रेप करोबारी सोनू की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। शाम को बाबूगंज स्थित लिवास गारमेंट्स पर छापामार कार्रवाई की। तीनों ही अपंजीकृत फर्मों पर वाणिज्यकर अधिकारियों ने दुकानों एवं गोदामों में रखे स्टॉक माल की दस्तावेजों के साथ बारीकी से जांच की। देखते ही देखते बाजार में सभी दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। वाणिज्यकर नोडल अधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि जीएसटी चोरी रोकने को लेकर शासनादेश के अनुसार जनपद में अपंजीकृत फर्मों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। जिन व्यापारियों ने कारोबार बड़ा होने के बाद भी अब तक फर्म का जीएसटी पंजीकरण नही कराया है, ऐसे कारोबारियों को प्रतिष्ठानों पर रखे माल स्टॉक का खरीद दस्तावेजों से मिलान किया जा रहा है। इसके साथ ही व्यापारियों को 15 दिन के अंदर जीएसटी पंजीकरण कराने की मोहलत दी जा रही है।
व्यापार मंडल ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन दिया एटा। गुरुवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने दर्जनों व्यापारियों के साथ जीएसटी छापामार कार्रवाई का कढ़ा विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार प्रदेश व्यापी जीएसटी छापामार कार्रवाई होने से व्यापारी वर्ग काफी भयभीत होने के साथ दहशत में बना हुआ है। जीएसटी कार्यवाई से इंस्पेक्टर राज एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। व्यापारी समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे ईमानदार व्यापारी बेहद परेशान बने हुए है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से वाणिज्यकर विभाग की कार्रवाई बंद थी, लेकिन विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा शिकायत के आधार पर सर्वे का कानून जीएसटी में है। लेकिन बाजार में चल रहे सर्वे के कारण व्यापारी परेशान है। उन्होंने सरकार से अविलंब कार्रवाई बंद कराने की मांग की। इस दौरान अशोक सराफ, कल्लू मियां, शाबिर मिया, राकेश वार्ष्णेय, कैलाश जैन, डेविड जैन, अमित गुप्ता, आदेश गुप्ता, मुजीव खान, जावेद आलम आदि व्यापारी मौजूद रहे।
वाणिज्यकर विभाग की टीम आने की अफवाह फेली सराय अहगत। गुरुवार को कस्बा क्षेत्र के व्यापारियों में वाणिज्यकर विभाग की टीम आने की अफवाह बनी रही। उसके कारण कस्बा के अधिकांश व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। बाजार बंद रहने से यहां भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
*बंद रहीं दुकानें*
जलेसर। गुरुवार को वाणिज्यकर विभाग की टीम आने की अफवाह पर कस्बा के घुंगरू घंटी एवं होटल व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। साप्ताहिक बंदी के साथ-साथ वाणिज्यकर अधिकारियों के डर से कस्बा में दुकानें खुलने एवं बंद होने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। व्यापारियों में डर इतना व्यापक था कि जैसे ही कोई अफवाह उड़ती शटर धड़ाधड़ गिरने शुरू हो जाते। थोड़ी देर बाद बाजार खुलने लगता यही क्रम दिनभर निरंतर जारी रहा।
*“अफवाह पर व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान*
सकीट। गुरुवार को कस्बा के मुख्य बाजारों के दुकानदारों ने वाणिज्यकर विभाग की टीम आने की अफवाह पर शाम तक प्रतिष्ठानों को नहीं खोला। दिनभर व्यापारी बंद प्रतिष्ठानों के बाहर बाहर बैठे रहे। उसके साथ ही अपने संपर्क सूत्रों के माध्यम से टीम की जानकारी करते रहे। दोपहर तक बाजार बंद रहने के कारण खरीदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
*व्यापारियों में बना रहा हड़कंप*
जैथरा। गुरुवार को कस्बा जैथरा एवं धुमरी में वाणिज्यकर विभाग टीम आने की अफवाह बनी रही। इस कारण व्यापारियों में दिनभर हड़कंप का माहौल बना रहा। दोनों ही कस्बा के व्यापारियों ने दोपहर तक प्रतिष्ठानों को नहीं खोला। वहीं व्यापारी दिनभर टीमें कहां पर है उसकी जानकारी करते रहे। बाजार बंद रहने से कस्बा क्षेत्र के खरीदारों को खरीदारी संबंधी दिक्कते उठानी