प्रेम-संबंध में पत्नि ने प्रेमी संग मिलकर पति श्रीकृष्ण उर्फ बंटू की हत्या कराई थी

एटा, । प्रेम-संबंध में पत्नि ने प्रेमी संग मिलकर पति श्रीकृष्ण उर्फ बंटू की हत्या कराई थी। बागवाला पुलिस ने आरोपी महिला पत्नी, इसके प्रेमी को पकड़ लिया। एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर की शाम को थाना बागवाला के गांव भटमई में युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त घरवालों ने श्रीकृष्ण उर्फ बंटू निवासी लालपुर बरौली बागवाला हाल पता नगला चंदन कोतवाली नगर के रूप में थी। युवक की मौत पानी में डूबने से हुई थी।

मामले में मृतक के भाई किशनपाल ने आरोपी प्रदीप बघेल, इसके भाई चमन बघेल पुत्र दयाराम निवासी नगला पुन्नी थाना बागवाला, मृतक की पत्नी लाडो पत्नी श्रीकृष्ण निवासी लालपुर के विरूद्ध दर्ज कराई थी। बागवाला प्रभारी नरेश सिंह, टीम ने अरोपी प्रदीप को अलीगंज रोड़ स्थित रेलवे पुल, पत्नी को घर से पकड़ा। पूछताछ में चौंकाना वाला खुलासा हुआ। श्रीकृष्ण, प्रदीप पुलिस लाइन में नौकरी करते थे और दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। प्रदीप भी श्रीकृष्ण के साथ नगला चंदन स्थित किराये के घर में साथ रहने लगा था। लाड़ो से प्रदीप के मधुर संबंध हो गए। छह अक्तूबर को दोनों गुरूग्राम चले गए। श्रीकृष्ण ने रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी थी। आरोपी ने पत्नी को शिकोहाबाद रोड़ पर छोड़कर चला गया था। श्रीकृष्ण की हत्या के लिए आरोपी प्रदीप ने अपने भाई चमन बघेल को राजी किया। तीनों ने हत्या की योजना बनाई। चार दिसंबर को शराब पीने के बहाने बुलाया और अत्यधिक शराब पिलाने के बाद वन विभाग की तलैया में खींच ले गए। पानी में डूबाकर हत्या कर दी ओर शव को करब पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घटना के समय कपड़े, खाली बोतल, नमकीन, अन्य सामान बरामद किया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks