
एटा– थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता थाना सकीट पुलिस द्वारा बिजली विभाग की टीम से मारपीट एवं जानलेवा हमला करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा पुलिस विभाग की टीम से मारपीट एवं जानलेवा हमला करने घटना के संबंध में थाना सकीट पर पंजीकृत *मुअस– 182/22 धारा 147, 148, 149, 323, 332, 504, 307 भादवि* में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को आज दिनांक 8.12.2022 को, खरगपुर तिराहे के पास से समय करीब प्रातः 9:50 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- अमर सिंह पुत्र मुंशीलाल निवासी ग्राम खरगपुर थाना सकीट एटा। गिरफ्तार करने वाली टीम
- उप निरीक्षक दीक्षित कुमार
- आरक्षी रामअवतार
- आरक्षी आदर्श चौधरी।