
मथुरा में चिकित्साधीक्षकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
मथुरा, । प्रशासन पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए और वेतन रोकने से आक्रोशित चिकित्साधीक्षकों ने मंगलवार को सीएमओ को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे की खबर से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएमओ सभी चिकित्साधीक्षकों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक अधिकारियों के साथ चिकित्सकों की बैठक जारी थी।
सीएमओ को सौंपे सामूहिक इस्तीफे में चिकित्सा अधीक्षकों ने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न समीक्षा बैठकों में स्वास्थ विभाग से जुड़ी परियोजनाओं के अन्तर्गत 100 प्रतिशत उपलब्धि हेतु अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। इसके चलते सभी चिकित्सा अधीक्षकों को कार्य करने में परेशानी हो रही है। अनुचित तरीके से पिछले तीन माह का वेतन रुक जाने से पारिवारिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।