फुटपाथ पर ही वाहन मिस्त्रित्त्यों ने बना दिए गैराज, लोग परेशान

फुटपाथ पर ही वाहन मिस्त्रित्त्यों ने बना दिए गैराज, लोग परेशान”*

एटा – जीटी रोड,आगरा और निधौली कलां मार्ग के फुटपाथ पर ठीक हो रहे वाहन, पटरियों पर अतिक्रमण करने से से राहगीरों को आवागमन में हो रही दिक्कत

एटा, । शहर में फुटपाथों पर गैराज बनाकर कब्जे कर लिए हैं। इस कारण मार्ग से निकलने वाले राहगीरों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जबकि नगर पालिका ने मिस्त्रित्त्यों के लिए ट्रांसपोर्टनगर बसाया है। बार-बार कहने के बाद भी मिस्त्रत्त्ी वहां जाने को तैयार नहीं।

शहर में जीटी रोड पर गौशाला, तहसील सदर, एटा क्लब के सामने, रेलवे पुल के दूसरी तरफ, निधौली रोड, आगरा रोड, कचहरी रोड, ठंडी सड़क पर वाहन मिस्त्रित्त्यो को सड़क किनारे फुटपाथ पर वाहन खड़े करके मरम्मत करते हैं। मोटर मिस्त्रत्त्ी की दुकान, खोखा शहर के मुख्य मार्गों पर होने के कारण इनके आसपास वाहनों की लाइन लगी रहती है, जिससे फुटपाथ से होकर गुजरने वाले राहगीर खासे परेशान रहते हैं।

फुटपाथ पर चल रहे गैराज की वजह से लोगों को पैदल चलते की जगह नहीं मिलती। ऐसे में वाहन और फुटपाथ के बीच से होकर गुजरने पर आये दिन राहगीर सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं।

ट्रांसपोर्टनगर बसने के बाद भी शहर में ठीक हो रहे वाहन मोटर मिस्त्रित्त्यों के लिए नगर पालिका परिषद ने जीटी रोड पर स्टेडियम के निकट ट्रांसपोर्टनगर बसाया है। उसके बाद भी मिस्त्रत्त्ी वहां जाने के बजाय शहर में ही काम कर रहे हैं, जिससे शहर के फुटपाथ राहगीरों के लिए खाली नहीं रह पा रहे है। इन मिस्त्रित्त्यों के लिए ट्रांसपोर्टनगर में प्लाट आवंटित कर गैराज, वाहन ठीक करने को दुकान आवंटित की गई है।

*शहर में राहगीरों को गुजरने के लिए फुटपाथ खाली नहीं रहता है, जिसकी वजह से वह जान-जोखिम में डालकर वाहनों के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं, जिससे लोग आये दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे है।*
रामसिंह, दूल्हापुर, एटा

*शहर में फुटपाथ पर कब्जा होने के बाद भी खाली कराने को नगर पालिका परिषद से कोई कार्रवाई नहीं होती है, जिसकी वजह से फुटपाथ पर काबित व्यापारी, हथठेला, मोटर मैकेनिक के हौसले बुलंद है।*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks