महिला की हत्या की सनसनीखेज घटना का खुलासा, एक शातिर हिस्ट्रीशीटर सहित 6 अभियुक्त गिरफ्तार,

एटा पुलिस को मिली कामयाबी, दिनांक 30.06.2020 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई महिला की हत्या की सनसनीखेज घटना का खुलासा, एक शातिर हिस्ट्रीशीटर सहित 6 अभियुक्त गिरफ्तार, दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहने तथा मृतका द्वारा पहचान लेने पर पहचान छुपाने के उद्देश्य से की गई थी महिला की हत्या, मृतका का मोबाइल फोन, कपड़े तथा घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस, रक्त रंजित पत्थर तथा मुख्य आरोपी के खून से सने कपडे़ बरामद। *घटनाः-* दिनांक 30.06.2020 को वादी श्री राजू वर्मा पुत्र रमेश वर्मा निवासी कृष्णा नगर, पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा वादी की पत्नी पिंकी की हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना *कोतवाली नगर पर मुअसं- 417/2020 धारा 147, 148, 149, 120बी, 376, 511, 302, 201 भादवि बनाम हेमन्त तथा बदन सिंह* पंजीकृत किया गया, साथ ही सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ सहित सभी सम्बन्धित उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल फील्ड यूनिट व डाॅग स्क्वाॅड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

अनावरण को गठित टीमेंः- अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा के निकट पर्यवेक्षण में घटना के शीघ्र अनावरण तथा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली नगर, स्वाॅट तथा सर्विलांस टीम सहित छः टीमें गठित की गयीं।

अभियुक्तों का विवरणः- दिनांक 02.07.2020 को उक्त घटना में वाॅछित छः अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अभियुक्त याली उर्फ दिनेश तथा त्रिवेन्द्र के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा व दो-दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं। अभियुक्त हेमन्त की निशांदेही पर मृतका का मोबाइल फोन व कपड़े तथा घटना में प्रयुक्त एक रक्त रंजित पत्थर का टुकड़ा बरामद किया गया है।

घटना का कारणः- पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे मृतका के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहते थे, अभियुक्त सुनील ने मृतका को यह कहकर घर से बाहर बुलाया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है और वह बाहर सड़क पर गम्भीर अवस्था में पड़ा है। जब मृतका बाहर आई तो सभी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, मृतका द्वारा विरोध करने पर अभियुक्त हेमन्त ने सभी के साथ मिलकर पत्थर से उसका सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी और उसका शव प्लाॅट में दीवाल के किनारे फैंक दिया।

अभियुक्तों के विरुद्ध प्रस्तावित कार्यवाहीः- अभियुक्त याली उर्फ दिनेश बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जो एक दर्जन से भी अधिक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात एटा पर हिस्ट्रीशीट सख्या- 209ए खुली हुई है। शेष अभियुक्त भी पूर्व में दुष्कर्म तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में जेल जा चुके हैं। अभियुक्तों को एनएसए तथा गैंगस्टर अधिनियम के तहत निरुद्ध करने तथा अभियुक्तों का वाद फास्ट ट्रेक कोर्ट में लाकर प्रभावी पैरवी करते हुए उन्हें शीघ्रताशीघ्र कठोरतम सजा दिलाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगीः-
1- मृतका का मोबाइल फोन
2- मृतका के कपडे़
3- मुख्य आरोपी हेमन्त के खून सने कपडे़
4- एक रक्त रंजित बड़ा पत्थर (घटना में प्रयुक्त)
5- दो अवैध तमंचा व चार जिन्दा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-

  1. हेमन्त पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची एटा हाल निवासी कृष्णा नगर, पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा।
  2. याली उर्फ दिनेश पुत्र दिवारीलाल निवासी अम्बारी थाना कोतवाली देहात एटा हाल निवासी कृष्णा नगर, पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा।
  3. त्रिवेन्द्र पुत्र बादशाह निवासी नगला समल थाना कोतवाली देहात एटा हाल निवासी कृष्णा नगर, पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा।
  4. सुनील पुत्र सियाराम निवासी कृष्णा नगर, पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा।
  5. बदन सिंह पुत्र चुन्नीलाल निवासी बरीबगवास थाना सिकन्दरपुर वैश्य कासगंज
  6. अनिल यादव पुत्र जयसिंह निवासी गढ़ी बैंदुला थाना बागवाला एटा

मुख्य अभियुक्त हेमन्त का आपराधिक इतिहासः-

  1. मुअसं- 555/18 धारा 363, 366, 506 भादवि व 3(2)10 एससी/एसटी एक्ट थाना मिरहची एटा
  2. मुअसं- 417/2020 धारा 147, 148, 149, 120बी, 376, 511, 302, 201 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा

अभियुक्त याली उर्फ दिनेश का आपराधिक इतिहासः- (हिस्ट्रीशीट सख्या- 209ए)

  1. मुअसं- 228/06 धारा 147, 148, 149, 307, 302, 120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट कोतवाली नगर एटा।
  2. मुअसं- 471/10 धारा 394, 411 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
  3. मुअसं- 486/10 धारा 147, 323, 384, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
  4. मुअसं- 84/12 धारा 110 जी थाना कोतवाली देहात एटा
  5. मुअसं- 111/12 धारा 3 यूपी गुण्डा एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा
  6. मुअसं- 402/14 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि (पु.मु0) थाना कोतवाली देहात एटा
  7. मुअसं- 403/14 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा
  8. मुअसं- 405/14 धारा 60, 63 आबकारी अधि0 थाना कोतवाली देहात एटा
  9. मुअसं- 518/16 धारा 452, 323, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
  10. मुअसं- 534/16 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
  11. मुअसं- 1110/16 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 324 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
  12. मुअसं- 725/18 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा
  13. मुअसं- 417/2020 धारा 147, 148, 149, 120बी, 376, 511, 302, 201 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
  14. मुअसं- 420/2020 धारा 25/27 आम्र्स एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा

अभियुक्त त्रिवेन्द्र का आपराधिक इतिहासः-

  1. मुअसं- 801/17 धारा 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट व 342, 376, 504, 506 भादवि व 4 पोक्सो एक्ट तथा 66डी, 67ए आईटी एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा।
  2. मुअसं- 417/2020 धारा 147, 148, 149, 120बी, 376, 511, 302, 201 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
  3. मुअसं- 421/2020 धारा 25/27 आम्र्स एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा

अभियुक्त अनिल का आपराधिक इतिहासः-

  1. मुअसं- 02/05 धारा 307, 498, 506 भादवि व 3/4 द0प्र0अधि0 थाना बागवाला एटा।
  2. मुअसं- 417/2020 धारा 147, 148, 149, 120बी, 376, 511, 302, 201 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks