बाबा दरबार मे वृक्षारोपण सम्पन्न हुआ ।

बाबा विश्वनाथ के मंदिर परिसर स्थित कॉरिडोर में उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत एवम भाजपा प्रवक्ता श्रीमती रीता निलेश सिंह
केंद्रीय लघु उद्योग मंत्रालय हिंदी भाषी निर्वाचित सदस्य के आगमन पर उनके स्वागत में विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में अमित मिश्रा, नरेश, एवम मंदिर की सफाई व्यावस्था से जुड़े सभी कर्मचारी एवम अन्य लोग उपस्थित रहें। भाजपा प्रवक्ता रीता सिंह ने सफाई कर्मचारियों का स्वागत किया । कॉरिडोर बनने के बाद पहली बार काशी यात्रा पर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबा का विशाल परिसर देख के अभिभूत नजर आए । पूर्व सीएम तीरथ सिंह ने बताया कि पूर्व की सरकारें बस कागजी बजट पर काम करती थी, जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर जमकर लुटखोरी की जाती थी और अब विकास का काम जनता अपने आंखों के सामने देख रही है । भाजपा प्रवक्ता रीता नीलेश सिंह ने बताया कि बाबा दरबार में वृक्षारोपण करना मेरा सौभाग्य, ये पौधे जब विशाल वृक्ष बनेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को एक अतीत के इतिहास से रूबरू कराएंगे । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवम उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी ने काशी के विकाश के लिए निरंतर प्रयत्नशील है आने वाले दिनों में काशी में और अद्भुत विकाश कार्य होने वाले है जिसके साक्षी हम सब होंगे ।