निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

एटा, 03 दिसम्बर (सू0वि0)। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि मा0 आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 हेतु 04 दिसम्बर रविवार को विशेष अभियान दिवस घोषित किया गया है। विशेष अभियान दिवस के अवसर पर रविवार को सभी बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
डिप्टी डीईओ ने जनपद के समस्त अर्ह नागरिकों से अपील की है कि वे शनिवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची का अवलोकन कर लें। यदि किसी अर्ह मतदाता जो 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा हो अथवा उससे अधिक आयु का हो परन्तु उसका नाम मतदाता सूची में शामिल न हो तो वह अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल पर उपस्थित होकर प्रारूप-6 में आवेदन करके अपना नाम दर्ज करवा सकता है। मतदाताओं द्वारा यह प्रक्रिया वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन भी संपादित की जा सकती है।