अधिवक्ता दिवस देश के प्रथम राष्ट्रपति डा० राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस पर मनाया

झांसी।आज न्याय अधिकार चौपाल के अध्यक्ष बी एल भास्कर की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एन. डी. गौतम के मुख्य आथित्य में अधिवक्ता दिवस देश के प्रथम राष्ट्रपति डा० राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस पर मनाया गया | मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता एन. डी. गौतम नें कहा कि वकालत विश्व भर में अत्यन्त सम्माननीय और गरिमामय पेशा है | देश को आजादी दिलाने में अधिवक्ताओं का बड़ा योगदान रहा तथा नये भारत को गड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही | अध्यक्षता कर रहे न्याय अधिकार चौपाल के अध्यक्ष अधिवक्ता बी. एल. भास्कर नें कहा कि महात्मा गाँधी से लेकर देश का संविधान लिखने वाले बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर जी अभिवक्ता थे जिन्हें देश का प्रथम कानून मंत्री बन्ने का गौरव प्राप्त है | संविधान में डा० अम्बेडकर जी नें अपनी विद्वत्ता / ज्ञान के बल पर भारत के हर नागरिक महिला पुरुष बच्चों को संविधान में मूल अधिकारों एवं कर्तव्यों का समावेश किया जिसकी बदौलत आज देश का हर नागरिक अपने अधिकारों को प्राप्त कर रहा है | इस दौरान प्रमुख रूप से एड. विवेक निगम, एड. राजेन्द्र कुमार, एड. मनीष नगेले, एड. मुकेश बुंदेला, एड. मृत्युंजय, एड. जयकिशन गोस्वामी, एड. अनिल कुमार शर्मा, राहुल जोशी(नगरा), एड. वीनू सिंह, एड. बी.के वर्मा आदि उपस्थित रहे | भवदीय

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks