
एक्सीडैंट की घटनाएं कुछ विशेष ग्रहस्थिति में बनती हैं❓
===================================
❤️ शनि,मंगल और राहु,मंगल का योग जो बड़ी दुर्घटनाओं को उत्पन्न करता है। जिस समय गोचर में शनि और मंगल एक ही राशि मे हो।
❤️ शनि मंगल का योग यदि अष्टम भाव में बने तो अधिक हानिकारक होता है ऐसे व्यक्ति को वाहन बहुत सावधानी से प्रयोग करना चाहिए।
❤️ यदि कुंडली में शनि और मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा हो तब भी चोट आदि लगने की समस्या आती है।
❤️ यदि मंगल कुंडली के आठवें भाव में हो तो भी एक्सीडेंट आदि की घटनाएं बहुत सामने आती हैं।
❤️ मंगल का नीच राशि में होना तथा मंगल केतु का योग भी बार बार दुर्घटनाओं का सामना कराता है।
❤️ व्यक्ति की कुंडली में मंगल जिस राशि में हो उस राशि में जब शनि गोचर करता है तो ऐसे में एक्सीडैंट की सम्भावना बनती हैं।
❤️ कुंडली में शनि जिस राशि में हो उस राशि में मंगल गोचरवश जब आता है तब चोट आदि लगने की सम्भावना होती है।
❤️ जब कुंडली में मंगल जिस राशि में हो उसमे राहु गोचर करे या राहु जिस राशि में कुंडली में स्थित हो उसमे मंगल गोचर करे तो भी एक्सीडैंट की स्थिति बनती है।
❤️ राहु और मंगल योग हो अर्थात राहु और मंगल की दशाएं एक साथ चल रही हों तो भी एक्सीडेंट होना निश्चित है।
Ilआचार्य डॉ0 विजय शंकर मिश्र:ll