प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई

प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई

-ठंडी सड़क स्थित डा. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए चित्रांशबन्धु ।

एटा। चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वाधान में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की 138 वीं जन्म जयंती समारोह धूम – धाम से मनाई गई।

सादा जीवन एवं उच्च विचार रखने वाले ऐसे व्यक्तित्व की जयन्ती का शुभारंभ ठण्डी सड़क तिराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। इस दौरान रवीन्द्र सहाय एडवोकेट एवं डा. अमित जौहरी ने अन्य लोगों द्वारा प्रतिमा पर तिलक लगाकर शुभारंभ

किया । प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि बाबू जी एक निर्भीक निडर एवं न्यायप्रिय व्यक्ति थे। समिति अध्यक्ष रवीन्द्र सहाय एडवोकेट ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर आलोक जौहरी,सुभाष चन्द्र सक्सैना एडवोकेट, मनोज कश्यप एडवोकेट शिवम् साहय, लालबहादुर सक्सेना, सुधीर सक्सैना (पत्रकार), अमित जौहरी, (प्रदेश संगठन मंत्री) ,अनुपम जौहरी, अमिताभ बिसारिया, दीनेश्वर सहाय, राजेश माथुर, हिमांशु अस्थाना, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, दीपक सक्सेना, रवि सक्सेना एडवोकेट, अक्षित जोहरी,वैवभ सक्सेना, अनिल प्रकाश सक्सैना आदि बन्धु उपस्थित थे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks