फिर हुई पाकिस्तान की ‘घनघोर बेइज्जती’, कच्चे तेल पर 40% का डिस्काउंट मांगने पर रूस का इंकार, भारत का दिया था उदाहरण

फिर हुई पाकिस्तान की ‘घनघोर बेइज्जती’, कच्चे तेल पर 40% का डिस्काउंट मांगने पर रूस का इंकार, भारत का दिया था उदाहरण

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की वैश्विक मोर्चे पर बेइज्जती होना कोई नई बात नहीं है. अब इसमें एक और नई कड़ी जुड़ गई है. दरअसल तेल संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान रूस से कच्चा तेल खरीदना चाह रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस पर बढ़ रहे दबाव का फायदा उठाने की नियत से पाकिस्तान ने इस सौदे में रूस से कच्चे तेल पर 30 से 40 प्रतिशत की छूट की मांग कर डाली. लेकिन पाकिस्तान को उल्टे मुंह लौटाते हुए रूस ने डिस्काउंट देने से मना कर पाकिस्तान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए अपने रूसी समकक्षों के साथ बातचीत की है. जिसमें पाकिस्तान ने कच्चे तेल पर 40 प्रतिशत की छूट मांगी है. लेकिन मॉस्को ने इस मांग को खारिज कर दिया और कहा कि वह अभी कुछ भी पेश नहीं कर सकता क्योंकि तेल को लेकर पहले ही प्रतिबद्धताएं पूरी कर ली गई हैं. ‘द न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल – जिसमें पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक, सचिव पेट्रोलियम कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद महमूद, संयुक्त सचिव और मॉस्को में पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी शामिल थे, ने बुधवार को मास्को में बातचीत के दौरान छूट मांगी. अखबार ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा कि वार्ता बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks