किसानों की मुआवजा राशि दोगुनी करे सरकार: राजू आर्य

किसानों की मुआवजा राशि दोगुनी करे सरकार: राजू आर्य
बड़ी प्रशासनिक लापरवाही के कारण बड़ी
संख्या में चिन्हित नहीं हो पाए किसान
एटा। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्या ने बारिश के कारण हुए फसलों के नुकसान पर किसानों को मिल रही मुआवजा राशि को लेकर कहा है कि सरकार द्वारा किसानों के घाव पर मरहम लगाने की बजाय उनका मजाक बनाया जा रहा है क्योंकि जो मुआवजा राशि किसानों को मिल रही है उससे तो एक फसल का खर्चा भी नहीं मिल रहा है इसलिए हमारा संगठन सरकार से मांग कर रहा है कि सरकार इसपर विचार कर किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि बढ़ाए।
साथ ही राजू आर्या ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने सही जांच नहीं कराई है बड़ी संख्या में किसान मुआवजा राशि से वंचित छोड़ दिए गए हैं ऐसे में सरकार पुनः किसानों को मुआवजा राशि के लिए चिन्हित कराए और उनको भी मुआवजा राशि दिलाए।
आर्या ने कहा कि सरकार समय समय पर कर्मचारियों, राजनेताओं, मंत्रियों, सांसद व विधायकों के वेट भत्ते आदि बढ़ाती रहती है लेकिन किसानों को दी जाने वाली मुआवजा राशि नहीं बढ़ाई गई है। जबकि किसान महंगाई के इस समय में महंगे खाद, बीज, बिजली, उरई, जुताई, कटाई, रखवाली आदि पर बहुत अधिक राशि खर्च करके व अथक परिश्रम करके अपनी फसल को तैयार करता है लेकिन विभिन्न आपदाओं के कारण कई बार फसल नष्ट हो जाती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks