
: राजकीय कन्या इण्टर कालिज नैनाना जाट थाना सदर बाजार आगरा की छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा ।
आगरा: आज दिनांक 01.12.22.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 ने राजकीय कन्या इण्टर कालिज नैनाना जाट थाना सदर बाजार आगरा की छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वंधी जानकारी दी गई । तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो मे आग लगने के कारणो व वुझाने की भी जानकारी दी गई । तथा एल पी जी गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग वुझाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रो को चलाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने के साथ साथ मौक ड्रिल भी कराई गई । तथा साथ ही साथ सी.एफ.ओ ने छात्राओ को फायर स्टेशन के आपातकालीन टेलीफोन नंबरो की भी जानकारी दी गई । मौके पर उपस्थित अध्यापिका श्रीमती मीना, प्रतिभा, शादाब तपसुम व मानिक चन्द, सुखराम गार्ड आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एव सराहना की ।