
शिक्षक के घर से चोरी का आरोपी चौकीदार पकड़ा
एटा। शिक्षक घर से चोरी करने वाले चोर को नगर पुलिस ने पकड़ लिया। चोर को पुलिस ने जेल भेजा है। चोरी का माल भी बरामद हुआ है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर पुलिस ने टिंकू उर्फ रिंकू निवासी पलरा बागवाला हाल पता शांतिनगर कोतवाली नगर को अलीगंज तिराहा से पकड़ा।
इसके कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद हुए है। एक दिन पहले इसके साले को पुलिस ने जेल भेजा था।
दो बच्चों को बाल श्रम से कराया मुक्त
एटा। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एएचटीयू टीम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दो बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। बच्चें दुकानों पर काम करते हुए मिले। काम करने वालो दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। टीम ने कई जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया।
रुपये लेने के बाद भी नहीं किया बैनाम
एटा। थाना मिरहची के एक गांव निवासी रूमा ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शीलेन्द्र निवासी मिरहची ने रूपये ले लिए और बैनामा नहीं किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।