युवक की मौत पर मचा कोहराम, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*युवक की मौत पर मचा कोहराम, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। थाना जैथरा के गांव खेतूपुरा निवासी ओमपाल को परिवारीजन मंगलवार रात को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को पोस्टमार्टम गृह लेकर चले गए। बाद में कुछ देर बाद ही शव को ले गए।
किशोरी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
एटा। थाना नयागांव के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 27 नवंबर को आरोपी अभिषेक निवासी नगला गांजी नयागांव बेटी को भगा ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*घरवालों पर किया हमला, महिला से छेड़खानी

एटा। थाना अवागढ़ के एक गांव निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 नवंबर को आरोपी वीरेन्द्र निवासी गढा सहित सात आरोपियों ने हमला कर दिया। पुत्रवधु के साथ छेड़खानी की। धमकी भी दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

*शराब के नशे में हमला कर किया घायल

एटा। थाना मारहरा के मोहल्ला मीरा की सराय निवासी लाखन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मोहल्ले के ही आरोपी धर्मवीर ने शराब के नशे में हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks