*”प्रधान को बुलाकर कर दिया फायर”, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – नाली बना रही लेबर पर आरोपियों ने हमला कर दिया। लेबर के कॉल करने पर प्रधान पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने प्रधान पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बच गया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने दर्ज कराई है।
थाना बागवाला के गांव सोंसा निवासी हिमाचल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि परसोंन जाने वाले रास्ते पर नाली का निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित, लेबर काम कर रही थी। आरोप है कि आरोपी मोहित निवासी परसौंन बागवाला तीन अन्य साथियों के साथ आए और नाली बनाने का विरोध किया।
काम रोकने लगे। न रोकने पर आरोपियों ने लेबर पर हमला कर दिया। कॉल कर प्रधान सतीश राजपूत को बुलाया। आरोप है कि मोहित ने साथियों संग मिलकर प्रधान पर भी फायरिंग कर दी, जिसमें वह बच गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लेबर ने तीन आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ बागवाला नरेश सिंह का कहना है कि आरोपियों ने लेबर की पिटाई की।
कॉल कर बुलाएं गए प्रधान पर फायरिंग की गई। मामले की जांच की जा रही है।