बाल श्रम/भिक्षावृत्ति/नशा के विरूद्ध चलाया गया अभियान

एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में थाना एएचटीयू की टीम द्वारा जनपद में बाल श्रम/भिक्षावृत्ति/नशा के विरूद्ध चलाया गया अभियान। उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे बाल श्रम/भिक्षावृत्ति एवं नशे की रोकथाम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री‌ धनंजय सिंह कुशवाहा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री विनोद कुमार पांडेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना एएचटीयू एटा व श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 30.11.2022 को जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में बस स्टैंड एवं मुख्य बाजारों में बाल श्रम/भिक्षावृत्ति के विरूद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना एएचटीयू टीम व बाल श्रम अधिकारी द्वारा दुकानों / बस स्टैंड/ होटल आदि बडे संस्थानों तथा उनके आस-पास के क्षेत्रों में चेकिंग/निरीक्षण कर दुकानदारों / कारोबारियों एवं आम जनमानस को नाबालिग बालकों से मजदूरी आदि न कराने सम्बन्धी दिशा निर्देश दिये गये। इसी दौरान टीम द्वारा 02 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर विधिक कार्यवाही की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks