
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत न्यायालय के आदेशानुसार आज मगंलवार को उप जिलाधिकारी जलेसर राम नयन, क्षेत्राधिकारी सकीट सुनील कुमार त्यागी, तथा थानाध्यक्ष अनुज चौहान की उपस्थिति में थाना कोतवाली रिजोर पुलिस द्वारा छै विभिन्न अभियोगों से संबंधित 1200 पेटी देशी, 83 लीटर कच्ची तथा 10 क्वार्टर अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराते हुए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर व विडियो ग्राफी कराकर अवैध शराब नष्ट कराई गई।
विनिष्टीकरण हुए कुल माल की अनुमानित कीमत लगभग 34,64,000/- रुपये है।*