
एटा । विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक व मार्गदर्शक दिनेश जी का एटा नगर में आगमन हुआ ! उन्होने स्व. राजपाल सिहं और क्षेत्रपाल उपाध्याय वरिष्ठ स्वयंसेवक की पुत्रवधू के आकस्मिक निधन पर उनके घर जाकर परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना प्रदान की !
उनके साथ आर्येंद जी प्रांत सह संगठन मंत्री व कार्यअध्यक्ष सुधाकर गुप्ता, जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ, सहमंत्री शिवांग गुप्ता, नगर अध्यक्ष पंकज सिंह राठौर, मंत्री सौरभ सोलंकी, सुभाष पाल, केशव चौहान, बृजकिशोर राठौर का रहना हुआ ! बाद में प्रांत सह संगठन मंत्री द्वारा जिला टोली की बैठक में चार दिसंबर को सामाजिक सदभाव पंचकोसी परिक्रमा की योजना पर चर्चा की।