“आप” के पक्ष में जनता का समर्थन-अखिलेश पांडेय

वाराणसी नगर निगम में वर्षों से काबिज़ भाजपा ने कोई काम नहीं किया-मुकेश सिंह

निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला-मुकेश सिंह

“आप” के पक्ष में जनता का समर्थन-अखिलेश पांडेय

वाराणसी,29 नवम्बर 22,
आम आदमी पार्टी वाराणसी जिले में प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है इसी कड़ी में आज रोहनियां विधानसभा के साहूपुरी में पार्टी का पांचवा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जहां पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता और जनपद के निकाय चुनाव प्रभारी मुकेश सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से बनारस में भाजपा के मेयर और पार्षद हैं, भाजपा के हाथ में ही मेयर के सत्ता की चाबी रही है और प्रधानमंत्री यहां पर सांसद हैं और सभी विधानसभा में विधायक भी भाजपा के ही हैं लेकिन जिस गति से विकास होना चाहिए था, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था होनी चाहिए थी, वह कहीं भी दिख नहीं रहा है । आप किसी भी ऑफिस में चले जाइए कोई भी काम आपको कराना हो बिना पैसा दिए आपका काम होना संभव नहीं है चारों ओर भ्रष्टाचार रूपी दानव ने अपना मुंह खोल रखा है और आम जनता को दुर्व्यवस्था का शिकार होना पड़ रहा हैं। मुकेश जी ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लोग भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट कर रहे हैं आम आदमी पार्टी के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं और बनारस में भी आम आदमी पार्टी भाजपा के जुमलेबाजी से लोगों को आजाद कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है । आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को पटकनी देने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी है ।
कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षीय संबोधन में महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडेय जी ने कहा कि बनारस में आम आदमी पार्टी को जिस तरीके से आमजन का समर्थन लगातार मिलता जा रहा है , उससे प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश समेत बनारस में भी नगर निगम में परिवर्तन होगा। अखिलेश जी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ट्रिपल सी के फार्मूले पर उम्मीदवारों को टिकट देगी, उम्मीदवारों का चरित्र अच्छा हो, अपराधी ना हो, भ्रष्टाचारी ना हो। उन्होंने कहा कि “आप” ईमानदार व्यवस्था देने के लिये संकल्पित हैं।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मेलन में मौजूद चन्दौली के जिलाध्यक्ष संतोष पाठक जी और काशी प्रान्त के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश पटेल जी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही कट्टर ईमानदार लोग, बेईमानों के खिलाफ एकजुट हैं और देश की जनता को बरगलाने वाले लोगों को सबक सिखाते हुए बेनकाब करने का कार्य करेंगें। आने वाला निकाय चुनाव बेईमान बनाम ईमानदार होगा।
सम्मेलन का संचालन महानगर महासचिव अब्दुल रकीब ने किया और अतिथियों का स्वागत संतोष कुमार ने किया।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगो मे महिला विंग की प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल, काशी प्रान्त की प्रांतीय सचिव पल्लवी वर्मा, डॉ आसिफ अहमद, महिला विंग की जिलाध्यक्ष गीता पटेल, महिला विंग की महानगर अध्यक्ष शारदा टंडन, विनोद जायसवाल, आकिब खां, आत्म प्रकाश,रमेश कुमार, कृष्ण चौरसिया, भरत यादव, अखिलेश पांडेय कैंट, गुलाब राठौर, प्रवीण चौबे,प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज कुमार, विष्णु तिवारी आदि।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks