सपाईयो का नगर निगम कार्यालय पर हल्ला बोल
मनमाने टैक्स लगाए जाने को लेकर सपा का मुखर विरोध
सपाईयो ने कहा जुर्माने की आढ मे जनता का किसी भी हालत मे न हो उत्पीड़न जुर्माना के पूर्व पुरे शहर मे जन जागरण अभियान के तहत लोगो को जागरूक करने के पश्चात ही जुर्माने की प्राविधान सपा पार्षदो के मशविरा के बगैर निर्णय पर सपाई करेंगे विरोध

वाराणसी 29 नवंबर नगर निगम द्वारा कूड़े के भारी भरकम जुर्माने के तुगलकी फरमान के खिलाफ सपाईयो ने आज मुखर विरोध दर्ज कराया ।
समाजवादी पार्टी निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में सपा पार्षदो का एक दल नगर स्वास्थ्य अधिकारी से नगर निगम कार्यालय मे मुलाकात कर पत्रक सौपा। नि:सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने मनमाने कूड़ा उठान के नाम पर प्राइवेट कंपनियों से वसूली एवं भारी भरकम जुर्माना लगाने पर कड़ी आपत्ति जताई महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा गृह कर जलकर सीवर कर आदि नगर निगम को काशीवासी के भवन स्वामी टैक्स देते रहे हैं। उसके बाद भी मूलभूत सुविधाओं से काशी वासियों को वंचित रखा जा रहा है सफाई व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है कर्मचारियों के अभाव में गलियों के सफाई नहीं होते एवं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर भी सिर्फ वसूली के लिए ही कर्मचारी पहुंचते हैं घर से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी नजर नहीं आते है। सपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पहले नगर निगम कर्मचारी बढाए एवं संसाधन सुविधा मुहैया कराए तभी जुर्माना का निर्णय ले श्री शर्मा ने कहा कि वाराणसी महानगर मे आबादी के हिसाब से ग्यारह हजार कर्मचारीओ की आवश्कता है मगर नगर निगम मे मात्र सात सौ कर्मचारीओ के बल पर काम चलाया जा रहा है ।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सपाजनो के समक्ष स्वीकार करते हुए कहा कि वाराणसी शहर के आबादी व मानक के अनुरूप कर्मचारी नहीं है प्रयासरत हैं नगर निगम स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर शहर की सफाई व्यवस्था और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए जुर्माने का प्रावधान पहले से ही निर्धारित है नोटिस देने के बाद ही जुर्माना किया जाएगा ।सपा महानगर अध्यक्ष एवं सपा पार्षद दल मुख्य सचेतक हारून अंसारी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहा नगर नगर निगम सदन से बिना प्रस्ताव पारित कराए मनमाने तौर पर नियम लागू हो रहे हैं। जो नियम विरुद्ध है विस्तार से चर्चा सदन में होनी चाहिए थी।
एवं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में कर्मचारियों का वार्डो में अभाव है घर-घर कलेक्शन के लिए कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं। लेकिन रसीद लेकर वसूली के लिए जरूर कंपनी का व्यक्ति पहुंचता है।
नगर निगम अधिनियम के अनुरूप 10000 आबादी पर 28 कर्मचारी होने चाहिए जबकि पूरे नगर निगम क्षेत्र में कर्मचारियों की कमी है एवं शहर के अधिकांश वार्डों में कर्मचारी की कमी है लल्लापुरा कला में लगभग 15000 आबादी है और मात्र 19 कर्मचारी से ही काम सफाई व्यवस्था का कराया जा रहा है जिससे कर्मचारियों पर भी बोझ बढ़ा हुआ है एवं अनेकों बीट पर कर्मचारी ही नहीं है बिट रिक्त है । बिट पर नियुक्ति हेतु लगातार नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र एवं मौखिक अवगत कराने पर भी कोई सुनवाई नहीं है।
सिर्फ धन वसूली में और काशी वासियों पर भारी भरकम टैक्स व जुर्माना लगाने के प्रावधान को लेकर अधिकारी के फरमान आ रहे हैं। यह काशी की जनता का उत्पीड़न है ।
जुर्माने की आढ मे निरीह जनता का उत्पीड़न न हो एवं जुर्माना लगाए जाने के पूर्व सभी वार्डो मे जन जागरण अभियान चलाकर जनता को जागरूक कर 90 वार्ड के पार्षदो से सुझाव ले कर सदन मे प्रस्ताव पारित कराकर ही कोई निर्णय लिया जाए। सपाईयो के समस्त माॅग पत्र पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आश्वस्त करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जनता का उत्पीड़न कत्तई नही होगा एवं समस्त बिन्दुओ पर विचार विमर्श कर ही निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन सौपने वालो मे प्रमुख रूप से नि: सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,मुख्य सचेतक सपा पार्षद दल हारुन अंसारी, पूर्व उप सभा पति अमरदेव यादव,पूर्व पार्षद दल नेता विजय जयसवाल,पार्षद पूनम विश्वकर्मा,पार्षद गोपाल यादव,पार्षद राजेश पासी,पार्षद शफीउज्जमा अंसारी,पार्षद जमाल अंसारी, अभिषेक विश्वकर्मा, शिव प्रकाश सिंह,कैन्ट अध्यक्ष दिलीप कश्यप,नि:महानगर सचिव सत्यनारायण यादव,राजबहादुर पटेल, नत्थू सोनकर,आमीर अहमद,योगेश बिंद,हनुमान यादव आदि लोग उपस्थित थे।
संदीप शर्मा नि:महानगर मिडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी
वाराणसी।