10000 का ईनामिया अभियुक्त सुमित उर्फ गचिया चोरी की हुई लोहे की प्लेटों सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहा ₹10000 का ईनामिया अभियुक्त सुमित उर्फ गचिया चोरी की हुई लोहे की प्लेटों सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 10 हजार का ईनामिया अभियुक्त सुमित उर्फ गचिया पुत्र रवेन्द्र सिंह निवासी काशीराम कालोनी थाना जैथरा जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार आज दिनाँक 29.11.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 355/22 धारा 380 भादंवि में वांछित तथा थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा घोषित 10 हजार के ईनामिया अभियुक्त सुमित उर्फ गचिया को एसपीएस पैट्रोल पम्प मैनपुरी रोड के मैन हाल की लोहे की चोरी हुई प्लेट के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त सुमित उर्फ गचिया से घटना के बारे मे पूछा तो बताया कि यह प्लेट उसने मैनपुरी रोड पर स्थित s.p.s. पैट्रोल पम्प से दिनांक 25.11.2022 को दिन में चुरायी थी तथा चुराकर यहां झाड़ियों में छिपा कर रख दिया था आज इसे बेचने के लिये ले जा रहा था। और उसके द्वारा दिनांक 30.09.2022 को रात्रि में जी0टी0 रोड एटा पर स्थित अरुण ज्वैलर्स की दुकान की छत से दरवाजे को अपने साथी आकाश पुत्र किशनलाल निवासी मस्जिद के पास कस्बा व थाना जैथरा व सुधाकर उर्फ तैनिया उर्फ सनिया पुत्र महेश निवासी नेहरु नगर कस्बा व थाना जैथरा के साथ तोडकर 5000/- (पांच हजार रुपये नगद) व कुछ ज्वैलरी तथा एक रिवाल्वर को चोरी किया था। उसके साथियों ने उसे दो हजार रुपये दिये थे तथा कहा था कि ज्वैलरी को बेचकर हम तुझे बाद में पैसा देंगे। उपरोक्त दोनों साथियों को एटा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी-

  1. पैट्रोल पम्प के मैन हाल की लोहे की प्लेट

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- सुमित उर्फ गचिया पुत्र रवेन्द्र सिंह निवासी काशीराम कालोनी थाना जैथरा जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1- उ0नि0 श्री विजय सिहं
2- का0 अजीत कुमार
3- का0 पिन्टू कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks