
एटा ब्रेकिंग
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति एटा
के कर्मचारियों
ने की
अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा
एटा के विद्युत कर्मचारी
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
चले गए हैं उनकी प्रमुख मांगों में
1.ऊर्जा निगम के सुचारू
संचालन हेतु ऊर्जा निगम में सभी तरह के पदों पर निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार चयन किया जाए
२.सभी बिजली कर्मचारियों को पूर्व की भांति पदोन्नति तथा वेतनमान प्रदान किया जाए
३.सभी बिजली कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध की जाए
४.समस्त बिजली कर्मियों का पिछले कई वर्षों से लंबित बोनस का भुगतान किया जाए
ऐसी अनेक समस्याओं के निदान हेतु विद्युत विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं जिसमें काफी संख्या में
कर्मचारी एकत्रित हुए तथा
प्रदर्शन किया प्रदर्शन करने वालों में पुरुष कर्मचारियों के साथ महिला कर्मचारियों की
सहभागिता को भी देखा गया है