15 दिनों में 8059 नमूनों की जांच,220 कोरोना पॉजिटिव

15 दिनों में 8059 नमूनों की जांच,220 कोरोना पॉजिटिव*


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालिज अस्पताल में गत 15 दिनों में अलीगढ़, एटा और कासगंज से आने वाले कोविड-19 के 8059 नमूनों की जांच की गई। जिसमें से 220 नमूनों को कोविड पॉजीटिव पाया गया। यह संख्या कुल नमूनों का 2.7 प्रतिशत है। 8059 नमूनों में से 7659 नमूनों को कोविड-19 निगेटिव पाया गया है जो कुल नमूनों का 95 प्रतिशत है। यह बात स्वास्थय कर्मियों तथा अधिकारियों के लिये राहत की बात है। इसमें 180 नमूने (2.2 प्रतिशत) रिपीट नमूने थे। जेएन मेडीकल कालिज के प्रिन्सिपल एवं सीएमएस प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि गत 15 जून से 29 जून के बीच होने वाले इन नमूनों की जांच तथा उसके परिणाम सम्बन्धित अधिकारियों को भेज दिया गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks