*अनशन पर बैठे किसान नेता की तबियत बिगड़ी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, पीएचसी अवागढ़ हटाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का धरना एवं आमरण अनशन चल रहा है। सोमवार को आमरण अनशन के दौरान अशनकारी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह की तबियत बिगड़ गई। एसडीएम जलेसर, कोतवाली प्रभारी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।
अवागढ़ संवाददाता के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पर भारतीय किसान यूनियन किसान का धरना प्रदर्शन छठवें दिन, आमरण अनशन चौथे दिन जारी रहा। चौथे दिन के चौथे दिन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिव प्रताप सिंह, नितिन ठाकुर नरोरा मंडल उपाध्यक्ष आमरण अनशन पर बैठे। चिकित्सकीय टीम ने आमरण अनशन कर रहे शिव प्रताप सिंह, नितिन ठाकुर का परीक्षण किया गया। धरना स्थल पर एसडीएम जलेसर रामनयन, थानाध्यक्ष अवागढ़ फूलचंद ने पहुंचकर समस्याओं को सुना। फोन से सीएमओ, प्रभारी निरीक्षक डॉ. बृजेश, एडीएम वार्ता की। प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया जल्द ही मांगों को पूरा किया जाएगा। संगठन पदाधिकारी लिखित आश्वासन, मांगों पूरी होने के बाद ही आमरण अनशन समाप्त करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, अजय पाल सिंह, पिंटू यादव, ऋषि कुमार, नीटू शर्मा, शिवा सिसौदिया, अर्श खान, सलीम, मोसिम, चिंटू, देबू ठाकुर, ओमप्रकाश, राकेश कुमार, सनुज दुबे, सुमन यादव, राजपाल, सीटू, श्यामू, राजबहादुर, धर्मेंद्र पाल सिंह राजू उपस्थित रहे।