चोरी करने की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को चोरी के माल सहित किया गया गिरफ़्तार

एटा-थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता,थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चोरी करने की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को चोरी के माल सहित किया गया गिरफ़्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धन्नजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चोरी करने की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों 1.रंजीत पुत्र सोवरन सिंह निवासी गदनपुर थाना कोतवाली देहात एटा। 2. बॉबी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी जैतपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है।

घटनाक्रमानुसार:-
28.11.2022 को चोरी करने की घटना में थाना कोतवाली देहात एटा पर पंजीकृत मु0अ0स0- 456/2022 धारा 379,411 भादवि0 में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगला गलू के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:-
1.रंजीत पुत्र सोवरन सिंह निवासी गदनपुर थाना कोतवाली देहात एटा।
2.बॉबी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी जैतपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद।

बरामदगी:-
1-एक चोरी की बैटरी।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:
1-प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील कुमार
2-उपनिरीक्षक श्री रूपचंद
3-आरक्षी विपिन कुमार
4-आरक्षी आशीष कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks