
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी संग्राम जारी है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने की जिम्मेदारी है तो वहीं रामपुर में सपा के कद्दावर नेता आजम खां की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
मेरे खून के आंसूओं का बदला चुनाव में लेना- आजम
सपा नेता आजम खां ने रामपुर में पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को पूर्व मंत्री आजम खां चुनावी जनसभा में वोट की अपील करते हुए भावुक हो गये। आजम खां ने 27 महीने जेल के दर्द को बयां करते हुए कहा मेरे खून के आंसूओं का बदला चुनाव में लेना। उन्होंने लोगों से पूछा मेरा कसूर क्या है ? सरकार जान की दुश्मन क्यों बनी हैं ?