यात्री ध्यान दे इटावा स्टेशन पर सपा के पक्ष में एनाउंसमेंट, जांच

इटावा स्टेशन पर सपा के पक्ष में एनाउंसमेंट, जांच

इटावा, संवाददाता। यात्रीगण कृपया ध्यान दें…मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं ! इटावा स्टेशन पर अचानक एनाउंसमेंट स्पीकर से मैनपुरी संसदीय सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के प्रचार वाला उद्घोष सुनाई दिया तो यात्री हैरान रह गए। एनाउंसमेंट की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। डीएम ने डीआरएम प्रयागराज को जांच के लिए पत्र लिखा है। वहीं, रेलवे ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

शनिवार रात करीब 1050 बजे रेलवे स्टेशन पर उस समय लोग चौंक गए जब इंक्वायरी से डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे। कई यात्रियों ने विरोध भी जताया और जीआरपी थाने में शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी बीच स्टेशन पर मौजूद एक साधु वेशधारी बुजुर्ग एनाउंसमेंट की रिकॉर्डिंग लेकर विरोध जताने पहुंच गए। मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो जिला प्रशासन हरकत में आया। इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए एडीएम जय प्रकाश ने स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना को पत्र लिखकर जांच के निर्देश दिए। जीआरपी ने रात में इंक्वायरी काउंटर पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी मंशा मुंडा से पूछताछ की। मुंडा ने बताया कि रात में 5-6 लोग जबरन घुस आए और माइक से एनसीआरएमयू जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसके बाद उन्हीं लोगों ने डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। उनके जाने के बाद इसकी सूचना टूंडला कंट्रोल को दी गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks