
विहिप के प्रांत सह समरसता प्रमुख ने गरीब कन्या की शिक्षा शुल्क के लिए 1111 रुपये दान में दिए।
–गरीब कन्या की सेवा करने का मौका मिला:-रामऔतार मिश्रा।
एटा,
विश्व हिंदू परिषद समरसता,समानता, सदभाव, एकता के कार्यालय शांति नगर पर बृजप्रांत सह समरसता प्रमुख पंडित रामऔतार मिश्रा ने एक गरीब कन्या को उसकी शिक्षा शुल्क देखकर उससे आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्या का नाम कु0 उर्मिला कश्यप पुत्री कमला देवी कक्षा 10 की जीजीआईसी स्कूल की छात्रा है जिसको 1111 रुपए शिक्षा शुल्क के रूप में दान में देकर उसकी पढ़ाई के लिए मदद की, और उसकी आगे की शिक्षा-दीक्षा हेतु अपनी अंतिम समय तक के लिए गोद लेकर उससे आशीर्वाद प्राप्त किया।इस बेटी की मां घरों में काम करके अपने बच्चों को पड़ा रही है।यह यह भी बता दें कि वह 80 वर्षीय होने के बाद भी लगातार 2 वर्षो से बीमार चल रहे थे, जिन्होंने अब स्वस्थ्य होने के उपरांत आज कार्यालय में बैठे, और गरीब कन्या की मदद की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कन्यादान और कन्याओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है और हमें यह मौका मिला है। समय-समय पर जो भी मदद हो सकती है हम गरीबो के हित में करते रहते हैं। वास्तविकता तो यह है जब हम गरीबों का ध्यान रखेंगे और उनकी मदद करेंगे वही असली समरसता होगी। देश में समरसता का माहौल बनाए रखने के लिए मन से ऊंच-नीच की भावना को त्यागना ही होगा, विहिप लगातार इस और सामाजिक समरसता के माध्यम से जन सहयोग करती रहती है। लेकिन असली सामाजिक समरसता तभी होती है। जब हम किसी गरीब असहाय और किसी जरूरतमंद की जरूरतें पूरी करते हैं वही असली सामाजिक समरसता है।उन्होंने अपनी मिलने बाली पेंशन से यह पुनीत कार्य किया है।