
एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अभियुक्त को दो घंटे के अंदर अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियो की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए वायरल हुए एक अभियुक्त हेमप्रकाश उर्फ हेमू पुत्र दयाराम निवासी मिलावली थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को आज दिनांक 26.11.2022 को मुखबिर की सूचना पर जिरसमी नहर पुल के पास से एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः
1.हेमप्रकाश उर्फ हेमू पुत्र दयाराम निवासी मिलावली थाना कोतवाली देहात जनपद एटा।
बरामदगी
1.एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस (315 बोर)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 नरेंद्र सिंह
- है0का0 सतीश कुमार।