*इतना मिला जेवरात-नकदी कि चांदी के बर्तन व असलहे छोड़े, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कई टीमें चोरी के खुलासे में लगी हुई है। कुछ अहम सुराग हाथ लग रहे हैं, उस पर टीमें आगे बढ़ रही हैं। जल्द खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विक्रांत द्विवेदी, सीओ अलीगंज
एटा।राजा का रामपुर, क्या चोरों को उन पांच अलमारी से इतने जेवरात और नकदी मिल गई थी कि उन्होने चांदी के बर्तन छुए ही नहीं। चर्चा है कि चांदी के बर्तन व असलहा को चोर छोड़कर चले गए। कमरों में चांदी के बर्तन भी रखे हुए थे। दूसरी तरफ खुलासे में जुटी पुलिस संभावित जगहों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि पीड़ित गृहस्वामी ने घर से चोरी किए गए जेवरात व नकदी की लिस्ट सौंप दी है। हालांकि पुलिस इसे लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रही है।
बता दें कि चोरी के चार दिन बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घर से कितनी नकदी और जेवरात चोरी हुए थे। इसे लेकर काफी चर्चा है। हालांकि दर्ज कराई गई रिपोर्ट में छह महिलाओं के जेवरात रखे होने की बात बताई गई थी। 20 नवंबर की रात को थाना राजा का रामपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू के बंद घर से चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी चोरी की थी। गृहस्वामी बेटी के घर ग्वालियर घूमने गए हुए थे। खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।