*खाना बनाते लगी आग शादी का सामान राख, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – खाना बनाते समय घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जानकारी पर दमकल भी पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
मोहल्ला किदवई नगर निवासी छिन्नू खान के घर में शुक्रवार की देर शाम खाना बन रहा था। गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया। घर में रखा सामान जल गया।
पड़ोसियों ने समर चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जानकारी पर एफएसओ केतन कुमार भी टीम के साथ पहुंच गए और आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार सात दिसंबर को घर में शादी है जिसे लेकर सामान भी रखा हुआ था। आग से सामान जल गया।
बताया जा रहा है कि दो बच्चें भी फंस गए थे उन्हे सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।