अपर सांख्यिकी अधिकारी ने किए सत्यापन

एटा।मारहरा क्षेत्र के गांव पर पिदौरा में उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनमानस को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र एटा द्वारा पूर्व में किए गए रजिस्टर्ड हैंडीक्राफ्ट के चयनित लाभार्थियों का सत्यापन जिले के अपर सांख्यिकी अधिकारी गणेश चंद्रा द्वारा घर-घर जाकर गंभीरता पूर्वक किया गया । साथ ही अपर सांख्यिकी अधिकारी के द्वारा महिलाओं को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया । और कढ़ाई बुनाई सिलाई आदि से संबंधित कार्यों में विभाग द्वारा आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया गया । विभागीय अधिकारी के साथ समाजसेवी सोनू शर्मा ने भी गांव की महिलाओं को हस्तशिल्प संबंधित मूंगा.मोती.सिलाई कढ़ाई जरी जरडोजी जैसे सचलित कार्यों की संचालित योजनाओं से जुड़ने के बारे में लोगों को जागरूक किया
इस अवसर पर राज किशोर शर्मा समाजसेवी सोनू शर्मा प्रधान विक्रम वर्मा गुड्डू दीक्षित आचार आलोक कुमार हर्षवर्धन आर्य रामखिलाड़ी रामबाबू आदि लोग उपस्थित रहे ।