हत्या तथा हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित/वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ! जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द द्वारा मुअसं0– 211/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 336, 307, 302 भादवि0 में वाछिंत/वारण्टी चल रहे अभियुक्त आशीष पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम पुन्हैरा थाना जलेसर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !