परिवार परामर्श केंद्र ने कराया एक बिछुडे दम्पति का पुर्नमिलन

परिवार परामर्श केंद्र ने कराया एक बिछुडे दम्पति का पुर्नमिलन

एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज आपसी मतभेदों के कारण टूटने के कगार पर खड़ा एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। जिसमें वादी प्रियंका पत्नी प्रदीप निवासी बनगांव प्राइमरी स्कूल के पास थाना कोतवाली नगर एवं
प्रतिवादी प्रदीप पुत्र महेशचंद्र निवासी उपरोक्त रहे !
इनकी आपसी मतभेदों के कारण परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया, अब दोनो अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हो गए।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केंद्र ब्रह्मबती, काउंसलर डॉ० श्यामलता वेद, नीलम गुप्ता, संजीव तिवारी पुलिस स्टाफ से हैड कांस्टेबल मिथलेश, कॉन्स्टेबल पूजा, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks