26 नवंबर शनिवार को विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ बूथ पर रहेंगे उपस्थित

निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

26 नवंबर शनिवार को विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ बूथ पर रहेंगे उपस्थित

एटा, 25 नवम्बर (सू0वि0)। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि मा0 आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 हेतु 26 नवम्बर शनिवार को विशेष अभियान दिवस घोषित किया गया है। विशेष अभियान दिवस के अवसर पर शनिवार को सभी बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे।

डिप्टी डीईओ ने जनपद के समस्त अर्ह नागरिकों से अपील की है कि वे शनिवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची का अवलोकन कर लें। यदि किसी अर्ह मतदाता जो 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा हो अथवा उससे अधिक आयु का हो परन्तु उसका नाम मतदाता सूची में शामिल न हो तो वह अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल पर उपस्थित होकर प्रारूप-6 में आवेदन करके अपना नाम दर्ज करवा सकता है। यह प्रक्रिया वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी संपादित की जा सकती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks