
*अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कासतूस 315 बोर बरामद ।*
पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.11.2022 को थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक शातिर अभियुक्त सजरूल पुत्र समसुल नि0 ग्राम चिरौला थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को गणेशपुर चिरौला मार्ग अशरफ की पेट्रोल पम्प से करीब 200 मीटर पहले समय करीब 00.30 बजे गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । जिसके आधार पर थाना गंजडुण्डवारा पर मु0अ0सं0 286/22 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
• सजरूल पुत्र समसुल नि0 ग्राम चिरौला थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज ।
*बरामदगी का विवरण*
• 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर
• 02 कारतूस जिन्दा 315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• SHO श्री हरिभान सिंह राठौर थाना प्रभारी गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज ।
• उ0नि0 श्री विनोद कुमार थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज ।
• है0का0 262 गौरव कुमार थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज ।
• का0 288 रिन्कू कुमार थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज ।
• का0 896 राहुल कुमार थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज ।