थाना खेसरहा का हुआ आकस्मिक निरीक्षण

सिद्धार्थऩगर अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने थाना खेसरहा का आकस्मिक निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ।
मिली सुचना के मुताबिक अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना खेसरहा का औचक निरीक्षण किया गया, एवं थाना कार्यालय अभिलेखों, सीसीटीएनएस/महिला हेल्प डेस्क/साइबर कक्ष इत्यादि का गहनता से निरीक्षण कर भानु प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष खेसरहा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा निर्माणाधीन बैरक/भवन आदि स्थल का निरीक्षण किया गया |